योग निकेतन गोरेगांव ( पश्चिम ) में बांगुर नगर में रोजाना पुरुषों के लिए अलग व महिलाओं के लिए अलग से कक्षाएं संचालित करता है। जो बीज गुरु श्री रामानंद जी शास्त्री ने करीब पचीस साल पहले बोया था, वही बीज आज योग निकेतन के साधको एवं संचालनकर्ताओं के अथक प्रयत्नों से एक विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा है। जहाँ तक योग से सम्बंधित ज्ञान की बात आती है, तो यह ज्ञान हमें मिला है पूज्यनीय श्री रामानन्दजी शास्त्री एवं पूज्यनीय हठयोगी श्री निकम गुरु जी से और यही ज्ञान हम हमारे सह-अभ्यासियो के साथ बाँटते हैं। यहाँ पर न केवल आसन व प्राणायाम ( बहिरंग योग ), बल्कि अन्तरंग योग जैसे कि यम्, नियम, प्रत्याहार, धारणा व ध्यान कि शिक्षा भी दी जाती है। यहाँ वार्तालाप के ज़रिये चेतना को उच्चतर स्तर तक हासिल करने कि भी शिक्षा दी जाती है।
मैं सभी से आव्हान करूंगा के जो लोग जो योग के द्वारा योगमाया जीवन अपनाना चाहते हैं और / या किसी भी प्रकार के शारीरिक या मानसिक असंतुलन / रोग से पीड़ित है, उन्हें निश्चित ही इस सन्स्थान से संपर्क करना चाहिए। आप चाहे तो संस्था के निम्न लिखित सदस्यों से भी संपर्क कर सकते हैं इस सम्बन्ध में। श्री बनवारी बागडिया - २८७१३०७३ , श्री नानी राव - २८७७२८९० और श्री विनय मोदी - ९८२१२३१६५२ या बांगुर नगर स्थित योग निकेतन में सुबह ८ बजे आकर मिल सकते हैं।
